Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूजमध्य प्रदेश कैडर के तीन अधिकारियों से सहित 39 आईपीएस अधिकारी बनें...

मध्य प्रदेश कैडर के तीन अधिकारियों से सहित 39 आईपीएस अधिकारी बनें ADG, देखें सूची

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 39 अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद से अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत होने वालों में मध्य प्रदेश कैडर के तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल है।

मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ए. साई मनोहर (1995 बैच), योगेश देशमुख (1995 बैच) एवं मीनाक्षी शर्मा (1995 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत होने वाले सभी अधिकारी 1991 से 1995 बैच के आईपीएस अधिका‍री हैं। आदेश के अनुसार उत्‍तर प्रदेश और यूनियन टेरिटरी कैडर से 7-7 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इन सभी अधिकारियों को अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एडीजी रैंक पर नियुक्‍त किया जा सकेगा।

इसके अलावा बिहार और मध्‍य प्रदेश से 3-3 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी रैंक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, केरल और पंजाब कैडर के 2-2 अधिकारियों को एडीजी रैंक में पदोन्नति मिली है।

संबंधित समाचार