Saturday, April 27, 2024
Homeभारतकेंद्र सरकार ने भरा एमपी का खजाना, जारी किए 5727.44 करोड़ रुपये,...

केंद्र सरकार ने भरा एमपी का खजाना, जारी किए 5727.44 करोड़ रुपये, योजनाओं के लिए 28 राज्यों को मिले 72,961.21 करोड़

आगामी त्योहारों के सीजन और नववर्ष को मद्देनजर, केंद्र सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचागत विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए राज्य सरकारों की मदद के लिए 72,961.21 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण राशि की अतिरिक्त किस्त को भी स्वीकृति दी है।

इसके तहत केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए 5727.44 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह किस्त 10 जनवरी 2024 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण और 11 दिसंबर 2023 को पहले जारी की गई 72,961.21 करोड़ रुपये की किस्त के अतिरिक्त है।

दिसंबर 2023 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की कुल प्राप्ति का राज्य-वार वितरण

क्रम संख्याराज्यकुल राशि करोड़ में )
1आंध्र प्रदेश2952.74
2अरुणाचल प्रदेश1281.93
3असम2282.24
4बिहार7338.44
5छत्तीसगढ़2485.79
6गोवा281.63
7गुजरात2537.59
8हरियाणा797.47
9हिमाचल प्रदेश605.57
10झारखंड2412.83
11कर्नाटक2660.88
12केरल1404.50
13मध्य प्रदेश5727.44
14महाराष्ट्र4608.96
15मणिपुर522.41
16मेघालय559.61
17मिजोरम364.80
18नागालैंड415.15
19ओडिशा3303.69
20पंजाब1318.40
21राजस्थान4396.64
22सिक्किम283.10
23तमिलनाडु2976.10
24तेलंगाना1533.64
25त्रिपुरा516.56
26उत्तर प्रदेश13088.51
27उत्तराखंड815.71
28पश्चिम बंगाल5488.88
 कुल72961.21

टॉप न्यूज