Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूजजबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एवं कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस की समय सारणी में हुआ बदलाव, अब...

जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एवं कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस की समय सारणी में हुआ बदलाव, अब जबलपुर से इतने बजे छूटेगी दोनों ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने सुचारु रेल संचालन दृष्टिगत को रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से कटनी साऊथ तक की समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है।

हालांकि न्यू कटनी जंक्शन से अम्बिकापुर तक की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधित समय सारणी 30 दिसंबर 2023 से प्रभावी रहेगी। 

अब गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 12:55 बजे (पूर्व समय 13:10 बजे) छूटकर, सिहोरा रोड 13:28 बजे (पूर्व समय 13:38 बजे), कटनी साउथ 14:05 बजे (पूर्व समय 14:15 बजे) पहुँचेगी।

इसी तरह पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के जबलपुर, कटनी एवं मैहर स्टेशनों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। यानि कन्याकुमारी से लेकर कछपुरा पासिंग तक तथा सतना से बनारस तक के समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधित समय सारणी 30 दिसंबर 2023 से प्रभावी रहेगा।

अब गाड़ी संख्या 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन 28 दिसंबर 2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रात्रि 20:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 30 दिसंबर 2023 को दोपहर 13 बजे (पूर्व समय 13:15 बजे) जबलपुर, 14:30 बजे (पूर्व समय 14:40 बजे) कटनी, 15:30 बजे (पूर्व समय 15:33 बजे) मैहर और उसी दिन रात्रि 23:35 बजे बनारस पहुँचेंगी।

संबंधित समाचार