Sunday, May 5, 2024
Homeराष्ट्रीयदेश में इन कारणों से होती हैं सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं, तेज...

देश में इन कारणों से होती हैं सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं, तेज गति, मोबाइल और नशा है प्रमुख

देश में राज्यों के पुलिस विभागों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाएँ कई कारणों से होती हैं जैसे तेज गति से गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग, नशे में गाड़ी चलाना, शराब और नशीली दवाओं का सेवन, गलत साइड या लेन पर अनुशासनहीनता से गाड़ी चलाना, लाल बत्ती तोड़ना, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना, वाहन की स्थिति, मौसम की स्थिति, सड़क की स्थिति, चालक, साइकिल चालक, पैदल यात्री की गलती आदि।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सहित सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत किए गए कुछ प्रमुख प्रावधान किए गए हैं, जिनमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना बढ़ाया गया। तेज गति से गाड़ी चलाने, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने, नशे में गाड़ी चलाने, असुरक्षित वाहनों का उपयोग करने, हेलमेट न पहनने आदि के मामले में लाइसेंस जब्त करना और निलंबित करना। लाइसेंस के निलंबन की स्थिति में उपचारात्मक उपाय के रूप में ड्राइवर रिफ्रेशिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम। फिटनेस प्रमाणन के लिए स्वचालित परीक्षण।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर सलाह देने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन। सड़क सुरक्षा की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और प्रवर्तन। खराबी की स्थिति में मोटर वाहनों को वापस लेना। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात चिह्न लगाने और हटाने के लिए सड़क स्वामित्व एजेंसियों को शक्ति। मोटरसाइकिल पर चार वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षात्मक हेडगियर पहनना।लागू सुरक्षा मानकों के अनुसार सड़क के डिजाइन, निर्माण या रखरखाव में शामिल प्राधिकारी, ठेकेदार, सलाहकार या रियायतग्राही की जवाबदेही।

मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 215बी में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से संबंधित सभी पहलुओं पर केंद्र सरकार या राज्य सरकार को सलाह देने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के गठन का प्रावधान है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है, मोटर वाहनों और सुरक्षा उपकरणों के डिजाइन, वजन, निर्माण, विनिर्माण प्रक्रिया, संचालन और रखरखाव के मानक; मोटर वाहनों का पंजीकरण और लाइसेंसिंग; सड़क सुरक्षा, सड़क अवसंरचना और यातायात नियंत्रण के लिए मानकों का निर्माण; सड़क परिवहन इकोसिस्‍टम के सुरक्षित और टिकाऊ उपयोग की सुविधा; नई वाहन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना; असुरक्षित सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा; ड्राइवरों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को शिक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए कार्यक्रम और ऐसे अन्य कार्य जो समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए जा सकते हैं। इसके अनुसार मंत्रालय ने 3 सितंबर, 2021 को नियमों के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया है।

राज्यों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की कुल संख्या

 क्र.सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेश202020212022
1आंध्र प्रदेश195092155621249
2अरुणाचल प्रदेश134283227
3असम659574117023
4बिहार8639955310801
5छत्तीसगढ116561237513279
6गोवा237528493011
7गुजरात133981518615751
8हरियाणा9431993310429
9हिमाचल प्रदेश223924042597
10झारखंड440547285175
11कर्नाटक341783464739762
12केरल278773329643910
13मध्य प्रदेश452664887754432
14महाराष्ट्र249712947733383
15मणिपुर432366508
16मेघालय214245246
17मिजोरम5369133
18नागालैंड500746489
19ओडिशा98171098311663
20पंजाब520358716138
21राजस्थान191142095123614
22सिक्किम138155211
23तमिल नाडु498445568264105
24तेलंगाना191722131521619
25त्रिपुरा466479575
26उत्तराखंड104114051674
27उत्तर प्रदेश342433772941746
28पश्चिम बंगाल108631193713686
29अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह141115141
30चंडीगढ़159208237
31दादरा एवं नगर हवेली100140196
32दमन एवं दीव$$$
33दिल्ली417847205652
34जम्मू एवं कश्मीर486054526092
35लदाखNA236374
36लक्षद्वीप143
37पुदुचेरी96910491181
कुल372181412432461312

राज्यों के अनुसार सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की कुल संख्या

 क्र.सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेश202020212022
1आंध्र प्रदेश703981868293
2अरुणाचल प्रदेश73157148
3असम262930362994
4बिहार669976608898
5छत्तीसगढ460653715834
6गोवा223226271
7गुजरात617074527618
8हरियाणा450747064915
9हिमाचल प्रदेश89310521032
10झारखंड304435133898
11कर्नाटक97601003811702
12केरल297934294317
13मध्य प्रदेश111411205713427
14महाराष्ट्र115691352815224
15मणिपुर127110127
16मेघालय144187162
17मिजोरम4256113
18नागालैंड535573
19ओडिशा473850815467
20पंजाब389845894756
21राजस्थान92501004311104
22सिक्किम475692
23तमिल नाडु145271538417884
24तेलंगाना688275577559
25त्रिपुरा192194241
26उत्तराखंड6748201042
27उत्तर प्रदेश191492122722595
28पश्चिम बंगाल512858006002
29अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह142019
30चंडीगढ़539683
31दादरा एवं नगर हवेली647690
32दमन एवं दीव$$$
33दिल्ली119612391461
34जम्मू एवं कश्मीर728774805
35लदाखNA5662
36लक्षद्वीप012
37पुदुचेरी145140181
कुल138383153972168491

टॉप न्यूज