Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजईडी ने राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल को जब्त की गई 180 करोड़...

ईडी ने राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल को जब्त की गई 180 करोड़ की संपत्ति लौटाई

मुंबई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राकांपा (अजीत पवार) गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल की 180 करोड़ की संपत्ति जब्ती रद्द करके लौटा दी है। इन संपत्तियों में मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित सीजे हाउस में 12वीं और 15वीं मंजिल के सात फ्लैट शामिल हैं।

ईडी ने 2022 में प्रफुल्ल पटेल, उनकी पत्नी वर्षा और उनकी कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स के स्वामित्व वाले कम से कम सात फ्लैट मनी लॉड्रिंग के तहत जांच करते हुए जब्त कर लिए थे। ईडी ने आरोप लगाया था कि पटेल ने यह सभी फ्लैट गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की पत्नी से अवैध रूप खरीदे थे। ईडी का यह भी आरोप था कि इस संपत्ति के लिए 2007 में समझौता हुआ था। अब ईडी ने दावा किया है कि यह संपत्ति इकबाल मिर्ची से संबंधित नहीं है, इसलिए जब्ती रद्द करते हुए यह संपत्ति प्रफुल्ल पटेल को लौटा दी है।

राकांपा शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल का भाजपा के साथ जाना सफल हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राऊत ने कहा कि ईडी ने उनका घर और गांव में जमीन जब्त किया है। प्रफुल्ल पटेल भाजपा में गए और ईडी ने उनकी संपत्ति लौटा दी। अगर मैं भी भाजपा में गया तो मेरी संपत्ति भी ईडी लौटा देगी, लेकिन मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा। राऊत ने कहा कि यह संपत्ति उन्होंने किसी गैंगस्टर से नहीं खरीदी है। सारा लेन-देन कानूनी है, इसलिए ईडी को उनकी भी संपत्ति लौटा देनी चाहिए।

टॉप हेडलाइंस

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही...

इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर...