Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजदिल्ली सहित समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक लू चलने...

दिल्ली सहित समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, राजधानी और दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

आज शनिवार को मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर -पश्चिम भारत में 9 जून से अगले पांच दिनों तक लू चलेगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अति गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के मुंबई सहित कुछ और हिस्सों और तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले तीन-चार दिनों में इन क्षेत्रों में मानसून दस्तक दे देगा।

भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु में भारी वर्षा देखी गई। 8-11 जून में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने रविवार के लिए मध्य प्रदेश में ओळावृष्टि होने चेतावनी दी है। इसके साथ महाराष्ट्र, केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

टॉप हेडलाइंस

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...