Wednesday, June 26, 2024
Homeटॉप न्यूजयूपी में अभी तीन दिन और हीट वेव करेगी परेशान, इसके बाद...

यूपी में अभी तीन दिन और हीट वेव करेगी परेशान, इसके बाद बरसेंगे बादल

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं से गर्म हवाएं लगातार राजस्थान से आ रही हैं। इससे जहां तापमान सामान्य से अधिक है, वहीं आर्द्रता कम होने से भीषण लू लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन तक लू का प्रकोप कम नहीं होगा। इसके बाद मानसून सक्रिय होगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश करेगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस एन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 34 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 19 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 7.1 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। साथ ही अभी गर्मी और लू की स्थित बनी रहेगी।

टॉप हेडलाइंस

सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुई सस्ती

नई दिल्ली (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार...

मध्य प्रदेश में डेढ़ हजार अनाथ बच्चों पर हावी है लालफीताशाही

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ हजार अनाथ, परित्यक्त-बेसहारा बच्चों पर महिला बाल विकास के आला अफसरों का दिल पत्थर की तरह कठोर बना...

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप, जांच का...

इस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर...

एमपी के 49 जिलों में पहुंचा मानसून, तीन दिन तेज आंधी और बारिश का...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश,...

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रारंभ हुए ऑफलाइन पंजीकरण

जम्मू (हि.स.)। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण...

सुभासपा के विधायक बेदी राम उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया, 2024 में पेपर...

लखनऊ (हि.स.)। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से...