अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में जबलपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने किया 8 पदकों पर कब्जा

जबलपुर के मदन महल कृपाल चौक स्थित काली वाली परिसर में पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य काली वाली समिति के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव ने बताया कि 1st अंतरराष्टीय ताइक्वांडो  प्रतियोगिता 2021 Poomse and Kick test प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए 8 पदकों पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, थाईलैंड, जापान, वियतनाम, सीरिया, ताजिकिस्तान आदि देशों की टीमों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका ग्रैंड मास्टर डांस चांगसोग डांग, मास्टर पार्क जिंग टाई,  प्रतियोगिता में भारत देश का नेतृत्व करते हुए मध्य प्रदेश राज्य से 12 खिलाड़ियों ने भाग लेकर पदक अर्जित करने में सफल रहे। प्रतियोगिता में मानवराज यादव, जयराज चौधरी, शिवानी बेन ने स्वर्ण पदक। कुशाग्र गुप्ता, खुशल हुरमाले, तिथि चटर्जी, आदिल अहमद कुरैशी ने रजत पदक और देवनूर कोर ग्रोवर, दर्श खनुजा, सिमरन नारवट , तिलांजली पांडे , श्रीमती नीलू जयसवाल ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस अवसर पर बंगाली काली वाड़ी समिति के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी, एकेडमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नबी, कोषाध्यक्ष सुजेश नायडू आदि ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की। यह सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं।