Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजविदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जाएंगे कुवैत

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जाएंगे कुवैत

नई दिल्ली (हि.स.)। कुवैत में आग की घटना में कई भारतीय कामगारों की मौत और घायल होने के बाद आवश्यक समन्वय के लिए विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह इस मध्य एशियाई देश की यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुसार विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग त्रासदी में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के अवशेषों को शीघ्र स्वदेश वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए कुवैत की यात्रा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में बुधवार तड़के एक कंपनी के श्रमिक शिविर में भीषण आग लगने से 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग झुलस गए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कुवैत में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है।

टॉप हेडलाइंस

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...