Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजनीट-यूजी: 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द, 23 जून को दोबारा होगी...

नीट-यूजी: 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द, 23 जून को दोबारा होगी परीक्षा

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,563 नीट-यूजी 2024 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला रद्द कर दिया गया है। इन उम्मीदवारों को 23 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा का विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक बयान जारी कर बताया कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियों के बाद राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में सभी 1563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस ले लिये गए हैं। सभी 1563 उम्मीदवारों के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का परिणाम 30 जून को घोषित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि एनटीए जल्द ही एक सार्वजनिक सूचना जारी करेगा और इन 1563 उम्मीदवारों से ई-मेल के माध्यम से संपर्क करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें आधिकारिक संचार प्राप्त हो।

टॉप हेडलाइंस

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...