यात्रीगण कृपया ध्यान दें, जबलपुर से चलने वाली दो ट्रेनों की समय सारिणी में हुआ आंशिक संशोधन

पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर से चलने वाली दो ट्रेनों की समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नॉन मानसून के चलते 3 नवम्बर 2023 से संशोधित समय सारिणी के अनुसार चलेगी।

जिसमें गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 3 नवम्बर 2023 से जबलपुर स्टेशन से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रोहा स्टेशन तक कोई परिवर्तन नहीं इसके बाद आंशिक संशोधन समय सारिणी खेड़ा से लेकर कोयंबटूर तक जहां खेड़ा स्टेशन पर पूर्व समय 18:18 बजे की बजाय 18:10 बजे और गंतब्य स्टेशन का पूर्व समय 17:10 बजे की बजाय 14:40 बजे कोयंबटूर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 6 नवम्बर 2023 से आशिक संशोधन समय सारणी कोयंबटूर से लेकर खेड़ा तक जहां कोयंबटूर स्टेशन से पूर्व समय 15:25 बजे के बजाय 17:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन खेड़ा स्टेशन पूर्व समय 13:30 बजे की बजाय 13:56 बजे पहुंचकर इसके बाद के स्टेशन रोहा से जबलपुर तक समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 22188 अधारताल से रानी कमलापति इण्टरसिटी ट्रेन 5 नवम्बर 2023 से संशोधित समय सारिणी के अनुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 22188 अधारताल से रानी कमलापति इण्टरसिटी ट्रेन प्रतिदिन 5 नवम्बर 2023 से अधारताल स्टेशन से 16:15 बजे प्रस्थान कर जबलपुर 16:27 बजे, मदन महल 16:44 बजे, श्रीधाम 17:18 बजे, नरसिंहपुर 17:43 बजे, करेली 17:59 बजे, गाडरवारा 18:19 बजे, पिपरिया 18:53 बजे, इटारसी 20:05 बजे, नर्मदापुरम 20:38 बजे और गंतव्य स्टेशन रानी कमलापति रात्रि 22:20 बजे पहुंचेगी।