कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वो 87 साल के थे। उन्होंने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद उन्हें 30 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। भर्ती करवाए जाने के बाद से ही डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी।

लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी और आज सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। वे डायबिटीज और अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।