Wednesday, June 26, 2024
Homeटॉप न्यूजसंविधान पर न खतरा था न होगा: आरिफ मोहम्मद खान

संविधान पर न खतरा था न होगा: आरिफ मोहम्मद खान

बुलंदशहर (हि.स.)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा संविधान न कभी खतरे में था और न कभी होगा। भारत में कानून का शासन है और यह भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा है। रविवार को अपने पैतृक जिला बुलंदशहर पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन की तरफ से संविधान के खतरे में होने का डर दिखाए जाने की बात पर कहा कि संविधान में समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं और संविधान का जो मूल ढांचा है उसकी अपनी एक पवित्रता है।

आरिफ मोहम्मद खान ने जम्मू कश्मीर के हालिया आतंकी घटनाओं पर कहा कि इसका नई सरकार के गठन से कोई लेना-देना नहीं है। पहली बार कश्मीर में इतनी बड़ी संख्या में लोग वोट करने के लिए घरों से निकले और कश्मीर में तेजी के साथ स्थिति सामान्य हो रही है। आतंकवाद समर्थक नेता कहा करते थे कि कश्मीर के लोग साथ नहीं हैं लेकिन अब जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर में इतने बड़े पैमाने पर वोटिंग हुई है, उससे इन लोगों को लगता है कि सिचुएशन उनके हाथ से निकल रही है।

केरल की त्रिशूर सीट से भाजपा के टिकट पर जीते सुरेश गोपी के इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया वाले बयान पर खान ने कहा कि राजनीति में दुश्मनी नहीं होती। लोकतंत्र में विरोधियों के लिए भी सम्मान होना चाहिए। डेमोक्रेसी में दुश्मनी का भाव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कश्मीर के मामले में भारत के डेलिगेशन को अटल जी ने लीड किया था।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है और शिक्षा से ही शक्ति आती है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को पूरी दुनिया ने शिक्षा की संस्कृति माना है। यदि भारत ज्ञान की बात करता है तो कोई नई बात नहीं कर रहा है। हम सिर्फ अपनी खोई हुई विरासत को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

टॉप हेडलाइंस

सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुई सस्ती

नई दिल्ली (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार...

मध्य प्रदेश में डेढ़ हजार अनाथ बच्चों पर हावी है लालफीताशाही

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ हजार अनाथ, परित्यक्त-बेसहारा बच्चों पर महिला बाल विकास के आला अफसरों का दिल पत्थर की तरह कठोर बना...

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप, जांच का...

इस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर...

एमपी के 49 जिलों में पहुंचा मानसून, तीन दिन तेज आंधी और बारिश का...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश,...

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रारंभ हुए ऑफलाइन पंजीकरण

जम्मू (हि.स.)। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण...

सुभासपा के विधायक बेदी राम उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया, 2024 में पेपर...

लखनऊ (हि.स.)। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से...