Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी में करेंगे 'एक पेड़ मां के...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी में करेंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात जुलाई को इंदौर से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इंदौर में सात जुलाई से 14 जुलाई तक कुल 51 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यहां दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा पौधारोपण करने का रिकार्ड बनाने की तैयारी है। अभियान के अंतिम दिन 14 जुलाई को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम इंदौर में होगी। सांवेर रोड की रेवती रेंज में उस दिन एक साथ 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर से शुरू होने वाले “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के शुभारंभ करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत इंदौर जिले में 51 लाख पेड़ लगाने से की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री शाह को मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इंदौर में अभियान के दौरान 14 जुलाई को एक साथ 11 लाख पौधे रोपे जाने का रिकार्ड बनाने की तैयारी है। इंदौर में बनने वाला यह रिकार्ड किसी भी शहरी क्षेत्र में होने वाला सबसे बड़ा पौधारोपण होगा। वर्ल्ड रिकार्ड की टीम बकायदा पौधारोपण के लिए एक-एक गड्ढे की गिनती करने के साथ पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी विशेषज्ञों की निगरानी में करेगी। इससे पहले असम नौ लाख पौधे एक दिन में रोपे जाने का रिकार्ड बन चुका है। हालांकि, वह पौधे भी वहां के वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में रोपे गए थे, बजाय शहरी क्षेत्र के।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...