Friday, May 10, 2024
Homeटॉप न्यूजमुख्यमंत्री की फ्लीट के सामने कुत्ता आने से वाहन हुए अनियंत्रित, सात...

मुख्यमंत्री की फ्लीट के सामने कुत्ता आने से वाहन हुए अनियंत्रित, सात पुलिस कर्मियों सहित 12 घायल

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ के अर्जुनगंज में शनिवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के सामने कुत्ता आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गए। अनियंत्रित वाहनों के आपस में टकराने से उसमें सवार सात पुलिस कर्मियों सहित कुल 12 लोग घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलती ही प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके बादा ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी सहित तमाम भी अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं।

वहीं घायलावस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाई गई तीन महिलाओं को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ को पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है।

संबंधित समाचार