Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूजविकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से रिहा

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से रिहा

लंदन (हि.स.)। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश जेल से रिहा कर दिया गया। विकीलीक्स ने सोमवार शाम लंदन के स्टैनस्टेड हवाई अड्डे पर जूलियन असांजे के फ्लाइट में सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। लंदन के समाचार पत्र द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में इस घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा की है।

सोमवार रात जारी अदालती दस्तावेजों के अनुसार, 52 वर्षीय असांजे अमेरिकी अदालत में अपनी आजादी के बदले में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का दोष स्वीकार करने के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी के मारियाना द्वीप समूह की अदालत में दायर किए गए दस्तावेज के अनुसार, असांजे राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और प्रसारित करने की साजिश के एक भी मामले में दोषी ठहराए जाएंगे।

विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार सूचित किया है कि ‘जूलियन असांजे आजाद हैं’ और उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। उनके अमेरिकी क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह पहुंचने का अनुमान है।जूलियन असांजे पर जासूसी के 17 आरोप और लगभग 15 साल पहले उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कंप्यूटर के दुरुपयोग का एक आरोप था।

ऑस्ट्रेलियाई मूल के असांजे ने सात साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण लेने के बाद पिछले पांच साल ब्रिटेन की जेल में बिताए। अमेरिकी अधिकारी चाहते थे कि असांजे को विकीलीक्स पर हजारों गोपनीय दस्तावेजों को प्रकाशित करके कथित तौर पर लोगों का जीवन खतरे में डालने के लिए मुकदमे का सामना करना पड़े, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि असांजे के खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है।असांजे को 62 महीने की जेल की सजा सुनाई जाएगी, जो ब्रिटेन की जेल में बिताई गई पांच साल की सजा के आधार पर पूरी मानी जाएगी। इसका मतलब है कि वह अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं।

टॉप हेडलाइंस

बोलो… बोलो ना: सुमन सुरभि

सुमन सुरभि हाँ,धीरे-धीरे पूरे होते जा रहे हो तुमसारे राज दिल के एक-एक करके खोलते जा रहे हो तुम,बिना किसी लाग लपेट के,बिना किसी दुराव...

एमपी में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 24 से 48 घंटे में...

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की, रोहित...

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार देर रात आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की...

कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली (हि.स.)। जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है।...

नव नियुक्त थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, कहा- सेना हर चुनौती का...

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय थल सेना के नवनियुक्त प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। 30 जून को ही...

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...