Saturday, June 29, 2024
Homeभारतअरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 60 में...

अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 60 में 46 सीटें जीतीं

इटानगर (हि.स.)। साठ सदस्यीय अरुणाचल विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने 46 सीटें जीत कर विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर लिया है। भाजपा ने अपनी पिछली जीत का रिकार्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है।

विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू हुई और दाेपहर तक स्थिति काफी स्पष्ट हो गई। चुनाव आय़ोग ने सभी 60 सीटों के परिणाम जारी कर दिए हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 46 सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट पर जीतकर दर्ज कर सकी है। इसके अलावा एनपीईपी ने पांच, पीपीए ने दो, एनसीपी ने तीन और तीन सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा लगातार दूसरी बार अपने बल पर स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य की सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गयी है।

चुनाव परिणाम के अनुसार इस बार भाजपा को 54.58 प्रतिशत यानी 3,32,414 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 5.56 प्रतिशत यानी 33877 मत, एनसीपी को 10.43 प्रतिशत यानी 63630, नोटा 0.66 प्रतिशत यानी 4010 मत, एनपीईपी 16.11 प्रतिशत यानी 98.254, पीपीए 7.24 प्रतिशत यानी 44176 मत एवं अन्य 5.26 प्रतिशत यानी 32103 मत मिले हैं।

विधानसभा चुनाव परिणाम

भाजपा- 46

एनपीईपी- 5

एनसीपी- 3

पीपीए-2

कांग्रेस-1

निर्दलीय-3

टॉप हेडलाइंस

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही...

इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर...

मार्केट कैप के मामले में सबसे आगे भारतीय शेयर बाजार, पहली तिमाही में 13.8...

नई दिल्ली (हि.स.)। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपीटलाइजेशन) के मामले में भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर के...