Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूजछत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ के कुतुल में मुठभेड़ जारी: अब तक 8 नक्सली...

छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ के कुतुल में मुठभेड़ जारी: अब तक 8 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद एवं दो घायल

नारायणपुर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अंर्तगत महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुतुल में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सुरक्षाकर्मियों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं, एक जवान बलिदान और दो जवान घायल हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवानों ने नक्सली ठिकाने को घेर रखा है और मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों के मौत का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिन से कई बार रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिलेगी।

पुलिस को कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से डीआरजी और एसटीएफ के करीब 1400 जवानों को अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। एक दिन पहले 14 जून को भी जवानों की संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुक कर गोलीबारी हुई थी। 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ जारी है।

टॉप हेडलाइंस

एमपी में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 24 से 48 घंटे में...

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की, रोहित...

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार देर रात आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की...

कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली (हि.स.)। जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है।...

नव नियुक्त थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, कहा- सेना हर चुनौती का...

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय थल सेना के नवनियुक्त प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। 30 जून को ही...

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...