Wednesday, June 26, 2024
Homeभारतझारखंड के कोल्हान जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार नक्सली,...

झारखंड के कोल्हान जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार नक्सली, दो जिंदा गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम (हि.स.)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी है। मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हई है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि दो नक्सलियों को जीवित पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। इनमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है। मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली शामिल है। अभी तलाशी अभियान जारी है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुवा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पर सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम को इस अभियान में यह कामयाबी मिली। कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल भी रहे।

उल्लेखनीय है कि चाईबासा जिले में नक्सलियों का सबसे बड़ा दस्ता मौजूद है। जिले के जराइकेला और टोंटो थाना क्षेत्र में मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, सिंगरई, अजय महतो का दस्ता सक्रिय है। इस दस्ते में 65 नक्सली कैडर हैं। चाईबासा जिले के ही गोइलकेरा और सोनूवा थाना क्षेत्र में मेहनत और अमित मुंडा का दस्ता सक्रिय है। इस दस्ते में 30 नक्सली कैडर हैं।

टॉप हेडलाइंस

सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुई सस्ती

नई दिल्ली (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार...

मध्य प्रदेश में डेढ़ हजार अनाथ बच्चों पर हावी है लालफीताशाही

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ हजार अनाथ, परित्यक्त-बेसहारा बच्चों पर महिला बाल विकास के आला अफसरों का दिल पत्थर की तरह कठोर बना...

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप, जांच का...

इस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर...

एमपी के 49 जिलों में पहुंचा मानसून, तीन दिन तेज आंधी और बारिश का...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश,...

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रारंभ हुए ऑफलाइन पंजीकरण

जम्मू (हि.स.)। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण...

सुभासपा के विधायक बेदी राम उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया, 2024 में पेपर...

लखनऊ (हि.स.)। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से...