Saturday, June 29, 2024
Homeभारतसरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण लागू

सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण लागू

देहरादून (हि.स.)। खिलाड़ियों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया गया है। जिसका शासनादेश जारी हो गया है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब लागू किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करने के साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग उठाते आ रहे थे। इस शासनादेश को राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मंत्री ने कहा कि पूर्व में राज्य के प्रतिभावन खिलाड़ी अन्य राज्यों में अपनी सेवाएं देते थे जिसके कारण पलायन की बहुत बड़ी समस्या थी किंन्तु अब हमारे राज्य के ऐसे प्रतिभावन खिलाड़ी अपने राज्य में ही सरकारी सेवाओं में सेवाएं देंगे। कहीं ना कहीं इससे राज्य के खिलाड़ियों का अन्य राज्यों में पलायन भी रुकेगा और वह राज्य हित में अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही हमने आउट ऑफ टर्न जॉब की भी व्यवस्था की है। इस निर्णय से प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को लाभ प्राप्त होगा।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। जिसके तहत मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना हो,स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण हो,स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो,खेल महाकुंभ जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस फैसले से राज्य के युवा खेल के प्रति आकर्षित भी होंगे और वह आने वाले समय में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम भी करेंगे।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...