Saturday, June 29, 2024
Homeभारतभीषण गर्मी को देखते हुए अब 26 जून से खुलेंगे स्कूल, सरकार...

भीषण गर्मी को देखते हुए अब 26 जून से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश

रायपुर (हि.स.)। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने शाला प्रवेश उत्सव की तिथि को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शाला प्रवेश उत्सव की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीट वेव के कारण यह फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे। जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

टॉप हेडलाइंस

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...