Saturday, June 29, 2024
Homeभारतअख‍िल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमपी पावर ने जीता कांस्य पदक

अख‍िल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमपी पावर ने जीता कांस्य पदक

जबलपुर (लोकराग)। 45वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमपी पावर टीम ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता पिछले दिनों पुणे में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में पूरे देश से 12 पावर यूटिलिटी की टीमों ने भाग लिया।

एमपी पावर टीम ने ग्रुप स्तर पर अपने पूल में महाराष्ट्र व हरियाणा को दो के मुकाबले तीन मैचों में पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में एमपी पावर की टीम पंजाब की टीम से कड़े संघर्ष में पराजित हो गई। प्रतियोगिता में पंजाब विजेता व गुजरात की टीम उप विजेता रही। 

कांस्य पदक विजेता एमपी पावर टीम का प्रतिन‍िध‍ित्व हितेश परमार, महेश बलोदी (दोनों जबलपुर), रमेश यादव (इंदौर), राजेश बिसेन (श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा) व विनोद सोनी (अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई) ने किया। टीम के मैनेजर आलोक श्रीवास्तव थे।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक अख‍िलेश अग्रवाल व केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के कार्यालय प्रभारी एनबी क्षत्रीय ने एमपी पावर टीम की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम के ख‍िलाड़‍ियों को बधाई दी।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...