Saturday, June 29, 2024
Homeभारतविद्युत लाइन सुधारते समय आउटसोर्स कर्मी बुरी तरह झुलसा, पोल से गिरकर...

विद्युत लाइन सुधारते समय आउटसोर्स कर्मी बुरी तरह झुलसा, पोल से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल

अनूपपुर (हि.स.)। अनूपपुर जिले के ग्राम फुनगा में शुक्रवार की दोपहर विद्युत लाइन सुधारते समय आउटसोर्स लाइनमैन लाइन सुधारते समय करंट लगने से खंबे के नीचे आ गिरा। इससे उसका हाथ बुरी तरह जल गया। वहीं खंबे से नीचे गिरते समय खंबे पर टकराने से पेट में भी गंभीर चोट लगी है। मौके में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज जारी है।

जानकारी अनुसार फुनगा में शुक्रवार की दोपहर शिकायत मिलने पर विद्युत लाइन सुधार में कार्य करने आउटसोर्स कर्मी धर्मेंद्र पटेल पुत्र राम मणि पटेल सुधार करने के लिए बिजली के खंभे में चढ़ कर सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से खंबे के नीचे आ गिरा। इससे हाथ बुरी तरह जल गया वहीं खंबे से नीचे गिरते समय खंबे पर टकराने से पेट में भी गंभीर चोट लगी है।

लाइन कर्मी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान विद्युत कर्मचारी ना तो विद्युत पोल में चढ़ने के लिए बेल्ट लगा रखा था और ना ही विद्युत की चपेट में आने से बचने के लिए ग्लव्स ही पहन रखे थे। जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हुई।

टॉप हेडलाइंस

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही...

इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर...

मार्केट कैप के मामले में सबसे आगे भारतीय शेयर बाजार, पहली तिमाही में 13.8...

नई दिल्ली (हि.स.)। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपीटलाइजेशन) के मामले में भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर के...