Saturday, June 29, 2024
Homeभारतइंजन में आग लगने की अफवाह के बाद भाग रहे यात्री आए...

इंजन में आग लगने की अफवाह के बाद भाग रहे यात्री आए मालगाड़ी की चपेट में, तीन यात्रियों की मौत कई घायल

लातेहार (हि. स.)। लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है।

जानकारी के अनुसार रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से चलकर सासाराम जा रही थी। इसी दौरान लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास अचानक यह अफवाह फैली कि रेल के इंजन में आग लग गई है। इस अफवाह के बाद अचानक रेल यात्रियों में भगदड़ मच गई और सभी लोग रेल के डब्बे से उतरने लगे। कुछ लोग प्लेटफार्म के विपरीत दिशा में रेलवे लाइन पर उतर गए।

इसी दौरान सामने से एक मालगाड़ी आ गई ।जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। इनमें तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने भी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...