Saturday, June 29, 2024
Homeभारतपुरी के शंकराचार्य ने भाजपा के खराब प्रदर्शन को राम मंदिर के...

पुरी के शंकराचार्य ने भाजपा के खराब प्रदर्शन को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जोड़ा

कोलकाता (हि.स.)। पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रदर्शन को असंतोषजनक बताते हुए इसे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जोड़ने की कोशिश की है।

निश्चलानंद सरस्वती बोलपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में आए हैं। वे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का उद्घाटन उचित नियमों के तहत नहीं किया गया। बीरभूम जिले के बोलपुर में पहुंचे पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, “प्रधानमंत्री अगर ब्राह्मण होते, तब भी राम मंदिर का उद्घाटन नहीं किया जाना चाहिए था। अयोध्या के लोगों ने भाजपा को सटीक जवाब दिया है।”

इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने मुझसे टकराने की कोशिश की थी, वह खत्म हो गए। लालू यादव ने भी मुझसे टकराने की कोशिश की थी, वह भी राजनीतिक तौर पर खत्म हो गए। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को भी यह प्रयास नहीं करना चाहिए। जो भी मुझसे टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा।

टॉप हेडलाइंस

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही...

इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर...

मार्केट कैप के मामले में सबसे आगे भारतीय शेयर बाजार, पहली तिमाही में 13.8...

नई दिल्ली (हि.स.)। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपीटलाइजेशन) के मामले में भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर के...