Wednesday, June 26, 2024
Homeभारतनागपुर से इंदौर जा रही वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, बड़ा...

नागपुर से इंदौर जा रही वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, बड़ा हादसा टला

नर्मदापुरम (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में गुरुवार देर शाम को नागपुर से इंदौर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, ट्रेन के सामने अचानक एक गाय आ गई और ट्रेन से टकरा गई। हादसे में गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार शाम करीब 7.20 बजे इटारसी से रवाना हुई थी, लेकिन नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से डेढ़ किमी पहले यह हादसा हो गया। ट्रेन से टकराने से गाय के दो हिस्से हो गए।

इस दौरान चालक ने सूझबूझ दिखात हुए ट्रेन को अचानक ब्रेक लगाकर रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन के रुकने से यात्री अचंभित रह गए। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेल अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना किया। हादसे के चलते ट्रेन करीब 15 मिनट लेट हो गई।

टॉप हेडलाइंस

सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुई सस्ती

नई दिल्ली (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार...

मध्य प्रदेश में डेढ़ हजार अनाथ बच्चों पर हावी है लालफीताशाही

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ हजार अनाथ, परित्यक्त-बेसहारा बच्चों पर महिला बाल विकास के आला अफसरों का दिल पत्थर की तरह कठोर बना...

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप, जांच का...

इस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर...

एमपी के 49 जिलों में पहुंचा मानसून, तीन दिन तेज आंधी और बारिश का...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश,...

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रारंभ हुए ऑफलाइन पंजीकरण

जम्मू (हि.स.)। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण...

सुभासपा के विधायक बेदी राम उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया, 2024 में पेपर...

लखनऊ (हि.स.)। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से...