Saturday, June 29, 2024
Homeभारतस्त्री 2 का टीज़र ऑनलाइन लीक, तमन्ना भाटिया एक विशेष कैमियो में...

स्त्री 2 का टीज़र ऑनलाइन लीक, तमन्ना भाटिया एक विशेष कैमियो में आईं नज़र

पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया तेजी से आगे बढ़ रही हैं! ”अरनमनई 4” के साथ तमिल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद यह अभिनेत्री बहुप्रतीक्षित ”स्त्री 2” में अपनी विशेष उपस्थिति के साथ बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाने के लिए तैयार है। फिल्म का टीज़र, जिसे विशेष रूप से ”मुंज्या” शो के साथ सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था, वह एक प्रशंसक द्वारा ऑनलाइन लीक कर दिया गया था। फिल्म की झलक के मुताबिक तमन्ना एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी।

टीज़र में उनकी झलक ने निश्चित रूप से प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, जो सिनेमाघरों में फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले, तमन्ना ने ”जेलर” के ”कावला” और ”अरनमनई 4” के ”अचाचो” जैसे गानों में अभिनय किया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। ”स्त्री 2” की झलकियों के मुताबिक नया ट्रैक भी रिकॉर्ड तोड़ने वाला है! इस बीच, तमन्ना ने ”अरनमनई 4” के साथ अपने साल की शानदार शुरुआत की, जो 2024 में तमिल उद्योग की पहली हिट के रूप में उभरी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और यह तमन्ना की सर्वश्रेष्ठ हिट फिल्मों में से एक बन गई।

”स्त्री 2” की बात करें तो राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अभिनीत यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी, ”स्त्री” का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...