Saturday, June 29, 2024
Homeभारतजम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला, खाई में...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला, खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत

जम्मू (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों को कटड़ा से शिवखोड़ी ले जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि शिव खोरी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में आतंकियों ने गोलीबारी की। हमले के बाद बस गहरी खाई में लुढ़क गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर खाली कारतूस मिले हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

टॉप हेडलाइंस

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...