Saturday, June 29, 2024
Homeभारतडोडा में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, तलाशी अभियान जारी

डोडा में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, तलाशी अभियान जारी

डोडा (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिलान्तर्गत गंदोह के वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है। इसके साथ ही मरने वाले आतंकियों की संख्या तीन हो गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं जबकि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अभियान समाप्त होने के बाद ही आतंकवादियों की पहचान का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से अमेरिका निर्मित एम4 राइफल सहित हथियार और गोला.बारूद भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को पहाड़ी जिले में हुए दोहरे आतंकवादी हमलों के बाद से सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के साथ पुलिस का गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान जारी था। इस दौरान बुधवार सुबह गंदोह क्षेत्र के बजाद गांव में अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

टॉप हेडलाइंस

खाद्य मंत्री का नवाचार: गड़बड़ी रोकने इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर लगेंगे पेपर स्टॉम्प

इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों पर सत्यापन पश्चात उसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी न हो एवं तौल उपकरण की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के उदेश्य से तौल...

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी...

भारतीय नौसेना ने 17 साल की सेवा के बाद ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को दी विदाई

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने 17 साल तक समुद्री सुरक्षा और निगरानी करने वाले ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को अंतिम विदाई दे दी है। विशाखापत्तनम...

एमपी में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले हॉक फोर्स के 28 जवानों को...

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट में आयोजित एक समारोह में लांजी क्षेत्र अंतर्गत केराझेरी के जंगल में दो कुख्यात...

चीन सीमा पर श्योक नदी पार करते समय फंसा टैंक, भारतीय सेना के पांच...

नई दिल्ली (हि.स.)। चीन सीमा पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास करके लौट...

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय झा...

Copa America 2024: ब्राजील ने जीत के साथ की वापसी, पैराग्वे को किया बाहर

लास वेगास (हि.स.)। विनिसियस जूनियर ने पहले हाफ में दो गोल करके ब्राजील को शुक्रवार रात पैराग्वे पर 4-1 से जीत दिलाई और कोपा...

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना

जम्मू (हि.स.)। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। 4,029 यात्रियों...

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जल्द हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

रायपुर (हि.स.)। भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा...