Monday, April 14, 2025

एमपी में एसएसपी पर गेहूँ उपार्जन के लिए अब 10 मार्च तक होगा पंजीयन

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन करने के लिये किसानों के पंजीयन अब 10 मार्च तक होंगे। यह जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि 6 मार्च तक निर्धारित की गई थी। अब प्रदेश के गेहूँ उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिये किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गयी है।

Related Articles

ये भी पढ़ें

Notifications Powered By Aplu