Friday, April 25, 2025

वायनाड भूस्लखन आपदा में अब तक 36 की मौत, सैकड़ों घर हुए जमींदोज

वायनाड (हि.स.)। केरल के वायनाड जिले में मूसलाधार बारिश के बीच आज सुबह हुए भूस्लखन से जानमाल की बड़ी क्षति हुई है। वायनाड जिले के ऊंचाई वाले गांवों में सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन में अब तक कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायनाड में हुए भूस्खलन में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने इस आपदा पर दुख जताया है। इस बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव का संपर्क कट गया है। अभी भी भूस्खलन हो रहा है।

Related Articles

ये भी पढ़ें

Notifications Powered By Aplu