चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे ऑर्बिटर ने भेजी चंद्रमा की तस्वीरें

चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे ऑर्बिटर ने चंद्रमा की बेहद हाई रिजोल्यूशन वाली तस्वीरें भेजी हैं। ऑर्बिटर से इसरो सेंटर पहुंची तस्वीरों को इसरो ने ट्विटर पर सबसे साझा की। ऑर्बिटर के हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से खींची इन तस्वीरों में चंद्रमा की अलग ही झलक देखने को मिल रही है, तस्वीरों वाले चंद्रमा के हिस्से में रात होने कारण तस्वीरों में भी अंधेरा दिखाई दे रहा है।
इसरो के अनुसार ऑर्बिटर ने 100 किमी की ऊंचाई से बोगुस्लावस्की ई क्रेटर के कुछ हिस्सों की तस्वीरें भेजी हैं, जो चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव वाले हिस्से में है। इसके अलावा तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर बोल्डर्स को भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी क्रेटर्स हैं जिनका व्यास 5 किमी से कम है। चांद की सतह से जिन बोल्डर्स की तस्वीरें आई हैं, उनमें बोल्डर्स की ऊंचाई 1 से 2 मीटर के बीच है। ऑर्बिटर ने 14 किमी व्यास और 3 किमी गहराई वाले बोगुस्लावस्की ई क्रेटर की तस्वीरें भेजी हैं।