भाजपा ने त्रिपुरा में ढहाया लेफ्ट का किला, नागालैंड में भी शानदार प्रदर्शन

देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 साल से सत्ता पर काबिज़ लेफ्ट के किले को ढहा दिया। प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए पहली बार यहां सरकार बनाएगी। वहीं भाजपा अपने सहयोगियों के साथ नागालैंड में बहुमत के करीब है तो मेघालय में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक त्रिपुरा में भाजपा को 43 सीट तथा सीपीएम को 16 सीट मिल रही है। मेघालय में भाजपा को 2 सीट, कांग्रेस को 21 सीट, एनपीपी को 19 सीट, यूडीपी को 6 सीट तथा अन्‍य को 11 सीट मिल रही है। वहीं नागालैंड में भी भाजपा सरकार बनाने के करीब है। प्रदेश में भाजपा को 28 सीट, एनपीएफ को 26 सीट एवं अन्‍य को 6 सीट मिलती दिखाई दे रही है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा को मिली सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके ऐतिहासिक बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों की जीत बताया।