स्वीडन के स्वांते पाबो को दिया जाएगा चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्हें ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए  नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

पाबो ने आधुनिक मानव और हमारी करीबी विलुप्तप्राय प्रजाति निएंडरथल और डेनिसोवंस के ‘जीनोम’ की तुलना के लिए शोध का नेतृत्व किया। इस शोध के जरिए यह प्रदर्शित किया कि इन प्रजातियों के बीच मिश्रण है।