डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर भारत के बाद अब विदेशी धरती पर छा गई है। फिल्म आरआरआर ने फिलाडेल्फिया फिल्म क्रिटिक्स सर्कल वार्षिक पुरस्कार समारोह में तीन कैटेगरी अवॉर्ड प्राप्त किए हैं। आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ स्कोर/साउंडट्रैक में तीन अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
RRR Movie ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। RRR Movie ने ट्विट कर लिखा कि ‘3 ट्राफियां #RRRForOscars #RRRMovie के साथ हमें पुरस्कार देने के लिए धन्यवाद @PhilaFCC’।