Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजसुनीता विलियम्स ने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान

सुनीता विलियम्स ने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान

ह्यूस्टन (हि.स.)। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बुधवार को एक अन्य सहकर्मी के साथ तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए रवाना हुईं। साथ ही दोनों ने बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले सदस्य बनकर इतिहास रच दिया।

विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर बोइंग का क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन कई बार के विलंब के बाद फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना हुआ। विलियम्स ने इस तरह के मिशन पर जाने वाली पहली महिला के रूप में भी इतिहास रचा।

वर्ष 2012 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के दौरान विलियम्स अंतरिक्ष में ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली व्यक्ति बनी थीं। विलियम्स मई 1987 में अमेरिकी नौसैन्य अकादमी से प्रशिक्षण लेने के बाद अमेरिकी नौसेना से जुड़ी थीं। विलियम्स को 1998 में नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था और वह दो अंतरिक्ष अभियानों-2006 में अभियान 14-15 तथा 2012 में 32-33 अभियानों का हिस्सा बनीं। उन्होंने अभियान-32 में फ्लाइट इंजीनियर और फिर अभियान-33 की कमांडर के रूप में काम किया। अंतरिक्ष यान के विकास में असफलताओं के कारण बोइंग के क्रू फ़्लाइट टेस्ट मिशन में कई वर्षों की देरी हुई।

विलियम्स और विल्मोर की यात्रा में 25 घंटे लगने की उम्मीद है। यान गुरुवार को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेगा। वे अंतरिक्ष में घूमती प्रयोगशाला में एक सप्ताह से अधिक समय बिताएंगे और इसके बाद 14 जून को वापसी के लिए पश्चिमी अमेरिका के एक दूरस्थ रेगिस्तान में उतरने के वास्ते स्टारलाइनर यान में फिर से सवार होंगे।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...