Wednesday, June 26, 2024
Homeविश्वपाकिस्तान में ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर आईईडी विस्फोट में चार नागरिकों...

पाकिस्तान में ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर आईईडी विस्फोट में चार नागरिकों की मौत, पांच आतंकी मारे गए

इस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान में ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर रविवार को हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा आतंकवाद विरोधी अभियान के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

डान समाचार पत्र के अनुसार, रविवार को मध्य कुर्रम क्षेत्र में लगाए गए आईईडी विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी निसार अहमद खान ने कहा कि आईईडी सड़क के किनारे लगाया गया था। इस स्थान से यात्रियों से भरी एक कार के गुजरते समय जोरदार विस्फोट हो गया। सभी यात्री ईद-उल-अजहा के लिए कुर्बानी का जानवर खरीदने जा रहे थे।

एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में रविवार को पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस पाकिस्तान ने कहा है कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमलों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इन आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोलियां और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।

टॉप हेडलाइंस

सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुई सस्ती

नई दिल्ली (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार...

मध्य प्रदेश में डेढ़ हजार अनाथ बच्चों पर हावी है लालफीताशाही

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ हजार अनाथ, परित्यक्त-बेसहारा बच्चों पर महिला बाल विकास के आला अफसरों का दिल पत्थर की तरह कठोर बना...

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप, जांच का...

इस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर...

एमपी के 49 जिलों में पहुंचा मानसून, तीन दिन तेज आंधी और बारिश का...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश,...

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रारंभ हुए ऑफलाइन पंजीकरण

जम्मू (हि.स.)। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण...

सुभासपा के विधायक बेदी राम उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया, 2024 में पेपर...

लखनऊ (हि.स.)। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से...