मध्यप्रदेश पॉवर सेक्टर की 46वीं अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग में भोपाल रीजन की टीम ने विजेता का खिताब जीता है। टीम का नेतृत्व मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक सुमित अग्रवाल एवं सहायक प्रबंधक विवेक प्रताप सिंह भदोरिया ने किया।
गौरतलब है कि मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के चचई अमरकंटक थर्मल पावर प्लांट में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें 8 में से 7 मैच जीत कर टीम इवेंट में भोपाल रीजन द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
वहीं एकल वर्ग प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया जिसमें फाइनल में भोपाल के सुमित अग्रवाल ने जबलपुर सेंट्रल टीम के खिलाड़ी पंकज साठे को 3-2 से हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने भोपाल रीजन की टीम के राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी है।











![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)