Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयचक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर नई दिल्ली और ओडिशा के बीच चलने...

चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर नई दिल्ली और ओडिशा के बीच चलने वाली कई ट्रेन रद्द

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय रेलवे ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले 23 से 26 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली से ओडिशा के बीच चलने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात दाना के मद्देनजर 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। आज चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी, 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12802 नई दिल्ली-पुरी और 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी को रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा 24 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी, 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश, 12801 पुरी-नई दिल्ली, 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर और 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल रद्द रहेगी।

रेलवे के अनुसार 25 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली, रेलगाड़ी संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल।

वहीं 26 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल को भी रद्द किया गया है।

Related Articles

Latest News