Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी ने कार्मिकों को दिया दीपावली का तोहफा

बिजली कंपनी ने कार्मिकों को दिया दीपावली का तोहफा

दीपावली के पहले बिजली कंपनी ने अधीक्षण अभियंता एवं उप निदेशक एवं वरिष्‍ठ लेखाधिकारी संवर्ग के कुल 15 कार्मिकों को 30 वर्षीय तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करते हुए आदेश जारी किए गए।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी आदेश में अधीक्षण अभियंता के पद का 30 वर्षीय तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ सकलभान शाह एवं 9 वर्षीय प्रथम विकल्‍प नियम के तहत अधीक्षण अभियंता के पद का लाभ प्राप्‍त करने वालेे कार्मिकों में चंद्र रेखा प्रभाकर, अमित कुमार चौहान, प्रमोद कुमार गैडाम, अजमेर सिंह, योगेश कुमार उईके, जय समीर नंदा, शांति परते, दीपक कुमार उईके, सूर्यभान सिंह एवं राजेश धुर्वे तथा संयुक्‍त निदेशक के पद का उच्‍च वेतनमान प्राप्‍त करने वाले कार्मिकों में देवेन्‍द्र चढ़ोकार, निशांत सिसोदिया, संतोष सदानी एवं चन्‍द्रशेखर झरबड़े शामिल हैं।

Related Articles

Latest News