Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीययूपी-उत्तराखंड में दीपावली पर 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को अवकाश घोषित

यूपी-उत्तराखंड में दीपावली पर 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को अवकाश घोषित

लखनऊ (हि.स.)। यूपी सरकार ने प्रदेश में दिवाली के अवसर पर दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार की तरफ से पहले एक दिन की छुट्टी घोषित थी। लेकिन तिथियाें काे लेकर विद्वान एकमत नहीं हाे पाए। दिवाली मनाए जाने काे लेकर विवाद चल रहा है। कुछ लाेग 1 नवम्बर काे दिवाली मनाने के पक्ष में हैं तो कुछ लाेग 31 अक्टूबर काे मनाए जाने के पक्ष में हैं।

इस प्रकार से यूपी में दाे दिन दिवाली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए उप्र की याेगी आदित्यनाथ सरकार ने 1 नवम्बर काे भी अवकाश घोषित कर दिया है। यूपी सरकार की तरफ से इस संबंध में बुधवार को एक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड में भी प्रकाश पर्व दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टी मिलेगी। शासन ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी संबंधी शासनादेश बुधवार को जारी कर दिया है।

Related Articles

Latest News