अंकुर सिंह
हरदासीपुर, चंदवक
जौनपुर, उप्र- 222129.
मोबाइल- 8367782654.
व्हाट्सअप- 8792257267.
ईमेल- ankur3ab@gmail.com
देखा था रोशनी जिन अपनों संग,
बिछुड़ उनसे दीप जलाऊं कैसे?
रूठे बैठे है जो अपने सगे संबंधी,
बिन उनके मैं तिमिर हटाऊं कैसे?
रिश्तों में उपहार साथ मिला था,
रस्म निभाने का बात मिला था।
फिर उनके बिन पर्व मनाऊं कैसे?
जिनसे जन्मों का साथ मिला था।।
मेरे अपने मुझसे मुख मोड़ बैठे है,
फिर गौरों संग दीप जलाऊं कैसे?
त्योहारों पर छूटा यदि साथ अपना,
तो इस पर्व पर आनंद मनाऊं कैसे?











