Saturday, October 17, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड दौरे के लिए BCCI ने किया 5 टीमों का ऐलान, देखें...

न्यूजीलैंड दौरे के लिए BCCI ने किया 5 टीमों का ऐलान, देखें पूरा स्क्वॉड और सीरीज का शेड्यूल

नई दिल्ली. टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. जहां उनको तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मैच खेलने हैं. ये न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास की सबसे लंबी घरेलू सीरीज होने वाली है. भारत का ये न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा और 1 दिसंबर को टेस्ट सीरीज के साथ खत्म होगा.

इस ऐतिहासिक दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीनों फॉर्मेट के लिए 5 स्क्वाड का ऐलान किया है. जिसमें टी20, टेस्ट और वनडे के लिए दो स्क्वाड शामिल हैं. इसके अलावा बोर्ड भारत ए के भी स्क्वाड का ऐलान किया है. जो टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड की ए टीम से तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक खेली जाएगी.

टी20 स्क्वाड- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

टी20 शेड्यूल

पहला टी20: 22 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
दूसरा टी20: 24 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
तीसरा टी20: 27 अक्टूबर (वेलिंगटन)
चौथा टी20: 30 अक्टूबर (ऑकलैंड)
पांचवां टी20: 1 नवंबर (हैमिल्टन)

ये पांचों मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे शुरु होंगे. जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर देखा जा सकता है.

इंडिया ए सीरीज
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड टूर के लिए इंडिया ए टीम का भी ऐलान किया है. जो न्यूजीलैंड की ए टीस से तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलेगी.

इंडिया ए स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र (शुरुआती दो मैच के लिए).

इंडिया-न्यूजीलैंड ए सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच 24 से 28 अक्टूबर (लिंकन)
दूसरा मैच 31 अक्टूबर से 3 नवंबर (लिंकन)
तीसरा मैच 7 से 10 नवंबर (लिंकन)

वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर तक खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बोर्ड दो वनडे स्क्वाड का ऐलान किया है. ताकि 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाडिय़ों को तैयारा का पूरा मौका मिल सके.

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

वनडे शेड्यूल

पहला वनडे: 4 नवंबर (ऑकलैंड)
दूसरा वनडे 7 नवंबर (विलिंगटन)
तीसरा वनडे 10 नवंबर (हेमिल्टन)
चौथा वनडे 13 नवंबर (बे ओवल)
पांचवां वनडे 15 नवंबर (बे ओवल)
वनडे सीरीज के पांचों मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा.

टेस्ट सीरीज
इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 19 नवंबर को और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा.

टेस्ट स्क्वाड- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस मंजूरी मिलने पर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस मंजूरी मिलने पर), आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

टेस्ट शेड्यूल

पहला टेस्ट, 19 – 23 नवंबर (वेलिंग्टन)
दूसरा टेस्ट, 27 नवंबर – 1 दिसंबर (क्राइस्टचर्च)
टेस्ट सीरीज भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी.

Related Articles

Latest News