Friday, July 31, 2026
Homeखास खबरदिल्ली में यमुना नदी के तट पर नहीं हो सकेगी छठ पूजा, हाई कोर्ट का इजाजत देने से इनकार

दिल्ली में यमुना नदी के तट पर नहीं हो सकेगी छठ पूजा, हाई कोर्ट का इजाजत देने से इनकार

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली में यमुना नदी के तट पर छठ पूजा नहीं हो सकेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट में दायर याचिका में यमुना के तट पर छठ पूजा की इजाजत की मांग की गई थी।

दिल्ली सरकार ने यमुना तट पर छठ पूजा पर रोक लगाई हुई है। इसके खिलाफ ‘पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान’ नाम के संगठन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने कहा कि छठ पूजा चल रही है। हम ऐन वक्त पर कोई आदेश नहीं दे सकते हैं। रातोंरात यमुना साफ नहीं हो सकती है। हाई कोर्ट ने कहा कि यमुना का पानी इतना गंदा है कि अगर लोग उसमें घुसकर पूजा करेंगे तो खुद बीमार पड़ जाएंगे। हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते हैं।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता का उत्सव है। इस बार हमें सिर्फ घाटों की सफाई की इजाजत दीजिए, ताकि अगले साल हम वहां छठ पूजा कर सकें। तब हाई कोर्ट ने कहा कि आप यमुना तट की सफाई के लिए अलग से अर्जी दाखिल कीजिए। हम आपको सुनेंगे, लेकिन इस याचिका पर हम ऐसा कोई आदेश नहीं दे सकते हैं।

Related Articles

Latest News