धर्मशाला (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन की चार महिला क्रिकेटरों का बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जाने वाली महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। चयनित महिला क्रिकेटर में हरलीन देयोल को कप्तान बनाकर टीम-ए का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा टीम-बी में सोनल ठाकुर व निकिता चौहान और टीम-सी में यमुना राणा को शामिल किया गया है।
चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन रांची में 17 से 27 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें लीग मुकाबलों का आयोजन 17 से 25 नवंबर तक किया जाएगा, जिसमें चार टीमें ए, बी, सी और डी आपस में टकराएंगी। इसके बाद सेमीफाईनल में विजेता रहने वाली टीमों में 27 नवंबर को फाईनल मुकाबला खेला जाएगा।
उधर, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि राज्य की चार महिला क्रिकेटर का चैलेंजर ट्रॉफी में चयन होना गर्व के पल हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।









![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)

