Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयएनिवर्सरी पर रणवीर सिंह ने की दीपिका की तारीफ

एनिवर्सरी पर रणवीर सिंह ने की दीपिका की तारीफ

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में लोकप्रिय कपल हैं। दोनों ने 14 नवंबर 2018 को शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की। आज उनकी शादी को छह साल पूरे हो गए हैं। रणवीर ने शादी की सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका की कुछ खास तस्वीरें शेयर करके पत्नी के लिए खास पोस्ट लिखा है।

रणवीर ने कैप्शन में कहा, “हर दिन अपनी पत्नी की सराहना करने का दिन है लेकिन आज एक खास दिन है। हैप्पी एनिवर्सरी दीपिका…आई लव यू।” फैन्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रणवीर-दीपिका को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।

शादी के छह साल बाद रणवीर-दीपिका माता-पिता बने हैं। दीपिका ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। रणवीर-दीपिका ने अपनी प्यारी बेटी का नाम दुआ रखा है।

Related Articles

Latest News