Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार की गई 18 हजार मेगावाट से...

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार की गई 18 हजार मेगावाट से अधिक विद्युत आपूर्ति

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार 18 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की मांग बिना किसी व्यवधान के पूरी करने में सफलता प्राप्त हुई है। आज शुक्रवार 6 दिसम्बर को प्रातः 9:15 बजे मध्यप्रदेश इतिहास की सर्वाधिक विद्युत मांग 18077 मेगावॉट दर्ज की गई। इसके पूर्व पिछले रबी सीजन में 24 जनवरी 2024 को 17614 मेगावाट अधिकतम मांग दर्ज की गई थी।

प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि अधिकतम डिमांड के समय मध्यप्रदेश की विद्युत लाईनों और सब-स्टेशनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति की गई। ऊर्जा मंत्री ने इस उपलब्धि पर ऊर्जा विभाग के सभी विद्युत कार्मिकों को बधाई दी है।

कैसे हुई आपूर्ति

ताप विद्युत-3900 मेगावाट

जल विद्युत-1591मेगावाट

नव करणीय-1252 मेगावाट

 बैंकिंग-2300 मेगावाट

अन्य स्रोत (एनटीपीसी सहित)-9034 मेगावाट

Related Articles

Latest News