Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशSSTPP की यूनिट नंबर-4 ने बनाया लगातार 100 दिन उत्पादन का नया...

SSTPP की यूनिट नंबर-4 ने बनाया लगातार 100 दिन उत्पादन का नया रिकार्ड

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया खंडवा की 660 मेगावाट की यूनिट नंबर-4 ने 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। 

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया की 660 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर-4 ने इस वर्ष 28 अगस्त से लगातार संचालित रहते हुए गत दिवस 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया।

यूनिट नंबर चार ने व‍िभ‍िन्न मापदंड में भी उपलब्ध‍ि हासिल की है। यूनिट ने 89.39 फीसदी प्लांट उपलब्धता फेक्टर (पीएएफ), 80.15 फीसदी प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) व यूनिट ने 5.12 प्रतिशत की ऑक्जलरी कंजम्पशन (एपीसी) की उपलब्ध‍ि हासिल की। यह यूनिट वर्तमान में भी सतत् विद्युत उत्पादन कर रही है। यह यूनिट 28 मार्च 2019 को क्रि‍याशील हुई थी।

मध्‍यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की यूनिट नंबर-4 के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने यूनिट के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, कड़ी मेहनत व प्रतिबद्धता से लक्ष्य अर्जित करने का यह सर्वश्रेष्ठ व अनुकरणीय उदाहरण है।

Related Articles

Latest News