Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशकर्मचारियों को उनके अधिकार दिलाने बीएमएस की नई नगर कार्यकारणी का गठन

कर्मचारियों को उनके अधिकार दिलाने बीएमएस की नई नगर कार्यकारणी का गठन

भारतीय मजदूर संघ की नवीन नगर कार्यकारणी का गठन किया गया है। जिसमें अमर ग्रावकर को जबलपुर का नगर मंत्री चुना गया है।

बीएमएस के राज कुमार नायक, सीके ठाकुर, योगेन्द्र दुबे, शरद सराठे, रजनीश विश्वकर्मा से आज भेंट की गई। श्रमिकों और कर्मचारियों को जायज अधिकार दिलाने में बीएमएस के पदाधिकारी हमेशा आगे रहते है।     

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अटल उपाध्याय, सह संयोजक आलोक अग्निहोत्री, देवेन्द्र पचौरी, नरेश शुक्ला, योगेंद्र मिश्रा, मुकेश सिंह, बीरेंद्र तिवारी, राजू मस्के, धीरेंद्र सोनी, ब्रजेश मिश्रा ने नवीन कार्यकारणी के सदस्यों का पुष्पहारों से स्वागत किया।

Related Articles

Latest News