Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयक्रिसमस पर कोलकाता मेट्रो की विशेष पहल: दमदम से कवि सुभाष रूट...

क्रिसमस पर कोलकाता मेट्रो की विशेष पहल: दमदम से कवि सुभाष रूट पर देर रात तक चलेगी ट्रेन

कोलकाता (हि.स.)। क्रिसमस यानी बुधवार 25 दिसंबर को कोलकाता मेट्रो ब्लू लाइन पर अंतिम ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। पार्क स्ट्रीट में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस मनाने पहुंचेंगे, जहां राज्य सरकार द्वारा ‘कोलकाता क्रिसमस फेस्टिवल 2024’ का आयोजन हो रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल प्राधिकरण ने ब्लू लाइन पर विशेष इंतजाम किए हैं।

बड़े दिन पर दमदम से कवि सुभाष जाने वाली अंतिम मेट्रो रात 11 बजे चलेगी, जबकि दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए आखिरी ट्रेन रात 10:53 बजे रवाना होगी। वहीं, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर जाने वाली अंतिम मेट्रो रात 10:49 बजे चलेगी।

बड़े दिन पर ब्लू लाइन पर दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक सात मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी। इस रूट पर पूरे दिन कुल 224 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें 112 अप और 112 डाउन ट्रेनों का संचालन होगा। हालांकि, ब्लू लाइन पर रात 10:40 बजे जो विशेष मेट्रो चलती है, वह बड़े दिन पर नहीं चलेगी।

ग्रीन लाइन पर सेवा में कोई बदलाव नहीं

ग्रीन लाइन, यानी सियालदह से साल्ट लेक सेक्टर-5 रूट पर मेट्रो सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आमतौर पर इस रूट पर 106 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, लेकिन बड़े दिन पर 90 सेवाएं चलेंगी, जो 20 मिनट के अंतराल पर होंगी। इसी प्रकार, हावड़ा मैदान-एस्प्लानेड रूट, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर भी ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

शुरुआती समय में भी कोई बदलाव नहीं

दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष, कवि सुभाष से दमदम और टॉलीगंज से दक्षिणेश्वर के लिए सुबह 6:50 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष की पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे रवाना होगी। इन सभी समयों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Related Articles

Latest News